फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shiv Baraat will be taken out on Mahashivratri, marriage will take place

Mathura News: महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बरात, होगा विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat will be taken out on Mahashivratri, marriage will take place
कोसीकलां। नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। अनेक स्थानों पर भोले बाबा का दुग्धभिषेक, फूल बंगला की झांकी सजाई जाएगी तो वहीं शिव पार्वती विवाह का आयोजन होगा। शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन


जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा महाकाल का विवाह महोत्सव 26 फरवरी को होगा। सेवा ट्रस्ट के योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन तालाबशाही स्थित बड़े महादेव मंदिर में होगा। 24 फरवरी को शाम 4 बजे लगन पत्रिका, शाम को 6 बजे महिला संगीत, 25 फरवरी को दोपहर में 12 बजे हल्दी, शाम 5 बजे मेहंदी की रस्म होगी।
विज्ञापन


रात्रि में 12 बजे दूल्हा पूजन, 26 फरवरी को सुबह 4 बजे जलाभिषेक, सुबह 5 बजे मंगला आरती, दोपहर में 1 बजे भस्म आरती, शाम 4 बजे से शृंगार आरती, शाम 5 बजे फूल बंगला के दर्शन होंगे। 27 फरवरी को सुबह मंगला आरती के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। केशव कुंज कॉलोनी में महाशिव रात्रि महोत्सव कार्यक्रम 26 फरवरी को होगा। सुबह 9 बजे भोले बाबा का दुग्धाभिषेक, दोपहर में 1 बजे संकीर्तन, शाम को 7 बजे से प्रसाद, महादेव बाबा की शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिटावटा में श्रीब्रजरस रास महोत्सव एक मार्च से
कोसीकलां। गांव खिटावटा के श्रीनवल बिहारी जी मंदिर में श्रीब्रजरस रास महोत्सव का आयोजन 1 से 7 मार्च तक किया जाएगा। दीपक चौधरी ने बताया कि एक मार्च को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। भागवताचार्य श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज अपने मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कराएंगे। एक से 5 मार्च तक शाम को 6 से रात्रि 9 बजे तक कुंज बिहारी शर्मा के सानिध्य में श्री निकुंज बिहारी रास मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। 6 मार्च को श्री राधाकृष्ण व्याहुला उत्सव का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed