फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shikshamitras will be able to return to their original schools

Mathura News: शिक्षामित्रों की हो सकेगी मूल विद्यालयों में वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras will be able to return to their original schools
मथुरा। 1536 परिषदीय विद्यालयों में तैनात 1620 शिक्षामित्रों को शासन के निर्देश के बाद उन्हें मूल विद्यालय (पहले तैनाती स्थल) पर भेजने के लिए सूची मांगी है। इसके लिए शिक्षा मित्र संघ लंबे समय से आंदोलन कर मांग कर रहा था।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला शिक्षा मित्रों को दोहरा लाभ मिलेगा वह अपनी ससुराल में भी तैनाती पा सकेंगी। वहीं शिक्षा मित्रों को वर्तमान में कार्यरत विद्यालयों में तैनात रहने का भी विकल्प मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनकी सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद इनको जहां ये पहले थे वहां पर तैनाती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 2001 से 2008 तक शिक्षा मित्रों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


इसमें अधिकतर शिक्षामित्रों की पहली तैनाती उनके गांव में ही की गई थी। इसके बाद समायोजन में उनको जिले के दूसरे ब्लॉकों में 50 से 90 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन गुप्ता ने बताया कि शिक्षामित्रों को उनके मूल स्थान पर तैनाती से उन्हें लाभ मिलेगा। उनका 10 हजार वेतन वर्तमान में आने-जाने में ही खर्च हो रहा था। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुरूप काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed