फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sharad purnima celebration in banke bihari temple

श्वेत वस्त्र में ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ेगा सैलाब

Thu, 13 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 13 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima celebration in banke bihari temple
बांकेबिहारी मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
नगर के मंदिरों और आश्रमों में शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य आयोजन 15 अक्तूबर को होंगे। 
विज्ञापन


विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 15 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव के दिन ठाकुरजी मोर, मुकुट, कटि काछनी के साथ ही श्वेत वस्त्रों में वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार पूर्णिमा पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ के आदेशानुसार दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है। 

भक्तों की भावनाओं के दृष्टिगत सुबह राजभोग आरती के समय में एक घंटा और शयन भोग आरती के भी समय में एक घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है। राजभोग आरती दोपहर 12 बजे के स्थान पर 12.55 बजे और देर शाम शयन भोग आरती 9:30 बजे के स्थान पर रात्रि 10:25 बजे होगी। 
विज्ञापन


ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में शरद पूर्णिमा 15 अक्तूबर को मनाई जाएगी। ठाकुरजी श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। नगरसप्त देवालयों में 15 अक्तूबर को आयोजन होंगे। रंगनाथ मंदिर में शरद पूर्णिमा पर शाम सात बजे से चंदप्रभा की झांकी में विराजमान होकर रंगजी महाराज भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में राधासनेह बिहारी महाराज मोर, मुकुट , कटि, काछिनी वंशी के साथ श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खीर और चंद्रकला का लगता है भोग 
शरद पूर्णिमा के बारे में आचार्य मनीष शुक्ला ने बताया कि शरद कालीन पूर्णिमा में ही भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन यमुना तट स्थित वंशीवट पर गोपियों संग (एक-एक गोपी, एक-एक कृष्ण के रूप में) महारास किया था। तीनों लोकों को कृतार्थ कर देने वाले महारास को देखने की तीव्र लालसा देवाधिदेव शिव के हृदय में जागी। रात्रि की अद्भुत छटा का साक्षात्कार करने को उन्होंने गोपी वेश धरा और गोपीश्वर कहलाए। ठाकुरजी को शरद पूर्णिमा के विशेष प्रसाद के रूप में खीर और चंद्रकला अर्पित की जाती है। नगर के कई अन्य आश्रमों और मंदिरों में महारास आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed