{"_id":"60f182e68ebc3e3358725ec1","slug":"seven-arrested-in-liquor-theft-car-used-in-theft-and-45-boxes-of-english-liquor-recovered-mathura-news-agr499995753","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब चोरी में सात गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त कार व 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब चोरी में सात गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त कार व 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
गोवर्धन। सर्विलांस टीम की मदद से गोवर्धन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब चोरी के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब चोरी में प्रयुक्त कार और चोरी की 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित सुनीता शर्मा की अंग्रेजी शराब की दुकान से 6 जुलाई को चार बदमाश शटर तोड़ कर शराब चोरी कर ले गए थे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में घटना कैद हो गई। दुकान से 50 पेटी शराब चोरी हुई थी। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने राधाकुंड चौकी इंचार्ज शिववीर सिंह, दीपक, दिलीप पौनियां के साथ सर्विलांस टीम प्रभारी जसवीर सिंह को लगाया था।
शुक्रवार को राधाकुंड चौकी प्रभारी शिववीर सिंह छटीकरा बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक कार चोरी की शराब लेकर बाईपास से गोवर्धन की ओर जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखराई मोड़ के पास कार को पकड़ लिया। रिंकू निवासी लोहवन थाना जमुनापार, श्यामवीर निवासी उमरारा थाना मांट, प्रहलाद निवासी नगला धोकला थाना मांट, भूरा, सोनू उर्फ टौंटा, अजय उर्फ रसभरा निवासी लोहवन, कान्हा उर्फ रोहित निवासी टैंटीगांव थाना सुरीर को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब की दुकान से शराब चोरी की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब की 45 पेटी बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है।