फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sevayat ask for property of bankebihari temple

बांकेबिहारी लाल के पास है अरबों का खजाना

Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
sevayat ask for property of bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के तहखाने में जमा खजाने की सच्चाई आखिर क्या है? यह जानने की उत्सुकता आम आदमी के साथ सेवायतों की नई पीढ़ी को भी है। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से इस मुद्दे को बार-बार ठंडे बस्ते में डालने से खजाने की वर्तमान स्थिति के साथ सुरक्षा पर भी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने सवाल खड़े किए हैं। सेवायत ने वर्तमान कमेटी से ठाकुर बांकेबिहारी की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार मंदिर के (तोषाखाने) तहखाने में अरबों की संपत्ति होने का अनुमान है। तहखाने को वर्तमान पीढ़ी ने अभी तक नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि 1970 के दशक में अंतिम बार तोषखाने के खजाने को खोला गया था। उस समय ठाकुरजी के दैनिक शृंगार संबंधी आभूषणों की एक पेटी भरकर स्टेट बैंक की मथुरा शाखा में भी जमा कराई गई थी।
विज्ञापन


इसकी लिस्ट तत्कालीन कमेटी और प्रेसीडेंट फतेहलाल गोयल के पास मौजूद थी। उस बक्से में करोड़ों रुपये मूल्य के हीरे, जवाहरात, मोरनी का हार, स्वर्ण आभूषण, रजत मुद्रा आदि रखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 70 के दशक से पूर्व पंचायतसभा इस संपत्ति को समय-समय पर सार्वजनिक करती रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन से उस बक्से और ठाकुरजी के गर्भगृह के नीचे बने तोषखाने को खुलवाकर प्रभु की संपत्ति को सुरक्षित और संरक्षित करने के साथ ही संपत्ति के ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग भी की है।


100 करोड़ की एफडी, अरबों की अचल संपत्ति
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज अरब पति हो गए हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की लगभग 100 करोड़ की एफडी अलग-अलग बैंकों में जमा हैं। वृंदावन, राजस्थान के कोटा में अरबों की अचल संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed