फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Servants stole medicines worth lakhs of rupees from the shop

Mathura: नौकरों पर आंख बंद कर भरोसा कर बैठा दवा व्यापारी, डेढ़ साल में लगा 50 लाख का झटका; ऐसे खुला मामला

Mon, 10 Jun 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

दवा व्यापारी को नौकरों पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने डेढ़ साल में 50 लाख रुपये की दवाएं चोरी कर लीं। मामले का खुलासा होने के बाद दवा व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Servants stole medicines worth lakhs of rupees from the shop
दवा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मथुरा शहर के होली गेट क्षेत्र स्थित चैरिटेबल ट्रस्ट की मेडिकल दुकान से नौकरों ने डेढ़ साल में लाखों रुपये की दवाओं की चोरी कर ली। मामला खुला तो दुकान स्वामी ने आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये से अधिक की दवाओं की चोरी का यह मामला है।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित गुरुद्वारा के पास नरदेव हेल्पलाइन फार्मेसी के दुकान स्वामी माधव चतुर्वेदी ने बताया कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी एक-दूसरे से मिलकर बीते डेढ़ वर्ष से दुकान में रखी महंगी दवाओं की चोरी कर रहे थे। बाजार में उधारी बढ़ने, दवाइयों न मिलने और बैंक आदि के लेखा-जोखा से मिलान गड़बड़ मिला। जब दुकान पर काम करने वाले लड़कों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला।
विज्ञापन

 

दुकान स्वामी के अनुसार यहां काम करने वाले राजेश ने ही स्वयं 30-35 लाख रुपये की दवाओं की चोरी की घटना को स्वीकार किया है। बाकी कर्मचारियों से भी कड़ाई से पूछताछ के बाद पूरी धनराशि का पता चल सकेगा। माधव चतुर्वेदी ने बताया कि दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला राजेश गोला करीब ढाई साल से काम कर रहा है। उसने सभी को अपने विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों को ढककर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

 

जब एक कर्मचारी दुकान से दवा चोरी करता था तो दूसरे कर्मचारी द्वारा उसे बैकअप दिया करता था। वह कभी कैमरा बंद कर देता तो कभी कैमरा साफ करने लग जाता। कभी बटन पर हाथ मारता तो कभी कुछ जिससे चोरी करने वाला कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाता था। इसी प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। कैमरे पर खड़े रहने वाले लड़के को कर्मचारियों द्वारा हर बार 1000-500 रुपये दिया जाता था। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

इन पर हुआ मुकदमा दर्ज
इस मामले में दुकान पर काम करने वाले राजेश गोला पुत्र चिरंजीलाल निवासी आचार्य नगर सदर बाजार, आकाश चतुर्वेदी निवासी गजा पायसा, कोतवाली, गौरव सारस्वत पुत्र विष्णु सारस्वत निवासी लक्ष्मीनगर जमुनापार, सोनू सैनी पुत्र हरचरनलाल निवासी सदर बाजार और अनिल गोला पुत्र चिरंजीलाल निवासी एके मेडिकल स्टोर टाउनशिप के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed