{"_id":"68dc0f3d8843f5611f03c15b","slug":"servants-created-ruckus-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: एक और नई व्यवस्था लागू...सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश से रोका, सेवायतों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: एक और नई व्यवस्था लागू...सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश से रोका, सेवायतों ने किया हंगामा
Tue, 30 Sep 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:51 PM IST
सार
कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सख्ती की और मंगलवार से समय बदलने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी से भी कहा कि जो व्यवस्थाएं बनाई हैं, उनका सख्ती से पालन कराएं। मंगलवार सुबह सेवायतों के साथ यजमानों के प्रवेश पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर इन दिनों देश विदेश में सुर्खियों में छाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर प्रबंधन के लिए गठित हाईपावर्ड कमेटी के तेवर अब सख्त हैं। किसी भी काम में कमेटी अब लापरवाही नहीं चाह रही है। इसलिए दर्शन की नई समय सारिणी सख्ती से लागू की गई। आम दिनों में लोगों के दर्शन से पहले सेवायत और उनके शिष्य मंदिर में रहते थे, लेकिन अब यह नहीं चलेगा।मंदिर में वही सेवायत ही पहले प्रवेश पा सकेंगे, जिनकी उस दिन सेवा है। इस बात पर मंदिर में तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों और सेवायतों में कहासुनी हो गई।
हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर में सेवायतों के प्रवेश से लेकर दर्शन के समय में बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद विरोध शुरू हुआ तो कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सख्ती की और मंगलवार से समय बदलने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी से भी कहा कि जो व्यवस्थाएं बनाई हैं, उनका सख्ती से पालन कराएं। मंगलवार सुबह सेवायतों के साथ यजमानों के प्रवेश पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और कहा कि आम लोगों के लिए दर्शन खुलेंगे, तभी यजमान और सेवायतों के शिष्य जा सकते हैं।

Trending Videos
इस पर कुछ गोस्वामियों की सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि कमेटी का रवैया ठीक नहीं है। वह पूजा पद्धति में बदलाव करना चाहती है। वह किसी की सुन भी नहीं रही है। वह इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में ही करेंगे।
विज्ञापन
सेवायतों की हठ भी बरकरार, पूर्व निर्धारित समय पर ही खुले पट
श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन कमेटी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी के तेवर भले ही सख्त हैं, लेकिन सेवायतों की हठ भी बरकरार है। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मंगलवार से समय बदलने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी से भी व्यवस्थाओं का पालन कराने को कहा, लेकिन सेवायतों ने इस आदेश को नकार दिया और अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही मंदिर के पट खोले गए।

समय बढ़ने से खुश दिखे श्रद्धालु
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में समय बढ़ने से श्रद्धालु खुश नजर आए। दिल्ली से आईं श्रेया अग्रवाल का कहना था कि मंदिर के समय में परिवर्तन किया है। उससे श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। आगरा से आए रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर कमेटी धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के हित में काम कर रही है। आज वह बांकेबिहारी मंदिर आए तो आराम से दर्शन हुए।

अक्तूबर में आएगी आईआईटी रुड़की की टीम
हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम से बात हो गई है। जिलाधिकारी ने पत्र लिखा है। टीम भी इसी माह में आएगी और मंदिर का आंतरिक सर्वे करेगी। जिससे सुधार आएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर अन्य बदलाव किए जाएंगे।