{"_id":"62322908b929577c410d49f0","slug":"senior-manager-of-refinery-commits-suicide-after-jumping-in-front-of-train-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":" मथुरा : रिफाइनरी के सीनियर मेनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : रिफाइनरी के सीनियर मेनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह का अंदेशा
Thu, 17 Mar 2022 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:01 AM IST
सार
जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद कर रिफाइनरी के सीनियर मेनेजर ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर 39 वर्षीय युवक बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी पहचान विक्रम गुल्ला पल्ली निवासी रिफाइनरी नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रत्क्षदर्शियों ने जीआरपी प्रभारी को बताया कि विक्रम गुल्ला पल्ली अपनी कार से जक्शन पहुंचे। कार को पार्किंग में खड़ा कर साइकिल स्टैंड के निकट खुले रास्ते से प्लेटफार्म फार्म संख्या 2/3 पर पहुंच गए और दिल्ली एण्ड की ओर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर शव की पहचान संभव हो सकी।
विज्ञापन
विक्रम रिफाइनरी के विधुत विभाग में सीनियर मेनेजर के पद पर थे। वह परिवार के साथ रिफाइनरी नगर मे रहते थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की वजह पारिवारिक कलह प्रतीत हो रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कार जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी मिली है। जांच के बाद ही सही तत्थों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन