फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sending mail with fake stamps from post office in Mathura

UP: फर्जी टिकट चिपका भेज रहे डाक, ऐसे पकड़ में आया पूरा खेल; दो कर्मचारी किए गए निलंबित

Sat, 18 Jan 2025 10:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Jan 2025 10:30 PM IST
सार

मथुरा के छाता डाकघर में फर्जी डाक टिकट चिपकाई जा रहीं थीं। मामला उजागर होने के बाद उप डाकपाल और क्लर्क पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Sending mail with fake stamps from post office in Mathura
छाता डाकघर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता डाकघर में फर्जी टिकट के सहारे रजिस्ट्री और साधारण डाक भेजने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने छाता डाकघर के उप डाकपाल और क्लर्क को निलंबित कर दिया है। अब विभाग पूरे मामले की जांच करा रहा है।
विज्ञापन


डाकघर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 के आसपास छाता डाकघर से प्रतिदिन 1500 से अधिक डाक बुक होकर बाहर भेजी जा रहीं थीं। प्रतिदिन की सीमा से पार डाक भेजे जाने पर कुछ शक हुआ तो विभाग ने इसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि डाक भेजने वाले लिफाफे पर पहले से डाक टिकट चिपका कर लाते थे। जिन्हें अलग-अलग पतों पर भेजा जाता था।
विज्ञापन


विभाग ने इसकी जांच की तो पता चला कि लिफाफे में 5-10 और 20 रुपये की लगी टिकट फर्जी हैं। प्रारंभिक जांच में यह सब देख छाता डाकघर के कर्मचारियों की मिलीभगत होने की जानकारी मिली। जिसके बाद प्रवर डाक अधीक्षक ने एक जनवरी को उप डाकपाल मदनलाल और क्लर्क मोहित को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक टिकट चेक करने की नहीं व्यवस्था
विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि छाता डाकघर एक बड़े हॉल में संचालित हो रहा है। यहां पर डाक टिकट को पहचानने के लिए कोई मशीन नहीं है। ऐसे में फर्जी डाक टिकट चिपकाकर कब से डाक भेजी जा रही थी इसकी जानकारी मामले की जांच में पता चल सकेगी। कई अधिकारी तो इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।


मथुरा के प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि छाता डाकघर में फर्जी डाक टिकट का मामला संज्ञान में आया है। मामले की प्रथम जांच में जानकारी सही होने पर उप डाकपाल और क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed