फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Self-reliant India is a pledge of economic independence for the country.

Mathura News: आत्मनिर्भर भारत है देश की आर्थिक स्वतंत्रता का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant India is a pledge of economic independence for the country.
मथुरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रोफेशनल सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का एक सामाजिक आंदोलन है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यही देश की आर्थिक स्वतंत्रता का संकल्प है।
विज्ञापन

सरस्वती कुंड स्थित नेशनल चैंबर के कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान से देश को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इसमें प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, नवाचार, कृषि और औद्योगिक विकास के माध्यम से राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह शहर के साथ-साथ गांव-गांव जाकर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करें। दुकानदार और उपभोक्ताओं को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान करें।
विज्ञापन

वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है। आज देश राष्ट्रहित के आधार पर निर्णय लेता है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर यह अभियान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहा है। सरकार के विभिन्न योजनाएं, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया ने देश को नए अवसर प्रदान किए हैं। अब आवश्यकता है कि इन अवसरों को स्वदेशी भावना के साथ जोड़कर आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सीए, शिक्षक एवं उद्यमी शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेता चेतन स्वरूप पाराशर, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजेश बजाज, हरिओम शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, राजेंद्र वर्मा, मूलचंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed