फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Selected roller skating players will try their luck at the state-level competition.

Mathura News: रोलर स्केटिंग के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमाएंगे किस्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Selected roller skating players will try their luck at the state-level competition.
रोलर स्केटिंग के चयनित खिलाड़ी।
मथुरा। जवाहर इंटर कॉलेज मथुरा में जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला रोलर हॉकी टीम का चयन किया गया। यह खिलाड़ी दो दिवसीय 11 अक्तूबर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाग लेंगे।
विज्ञापन



जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि इस टीम का चयन किया गया है। इसमें चयनित खिलाड़ी 11 एवं 12 अक्तूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव श्याम सुंदर बेरा एवं जवाहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश चंद और प्रधानाचार्य केबी सिंह, शारीरिक शिक्षक बीके पाल सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर ट्रायल प्रारंभ कराया। इस साल में लगभग 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चयन लोकेश गौतम, राहुल सिंह एवं देवेश यादव के निर्देशन में किया गया। विष्णु भारद्वाज पंकज सोलंकी, सौरभ सिंह ने भी ट्रायल में सहयोग किया। चयनित खिलाड़ी अभिषेक चौधरी, शिवम ठाकुर, हिमांक, अमित कुमार भविष्य, पंकज दर्श, आरुष, हेमंत, हिमांशु राजपूत, राहुल सिंह, ध्रुव शर्मा, प्रशांत चौधरी, लोकेश गौतम, महिला वर्ग में पूजा पचौरी, प्रियांशी सिमरन, नेहा, पूजा, आराध्या अग्रवाल ने खिलाड़ियों का चयन किया। ट्रायल में लोकेश गौतम, हरदेव सिंह, नितिन शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार ने सहयोग किया। चयनित सभी खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के जय सिंह, कबड्डी संघ के सुनील श्रीवास्तव, डाइट प्रवक्ता हरीश कुमार सिंह, सर्वेश सोलंकी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed