फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seek admission to ITI by September 4

Mathura News: शिक्षा...आईटीआई में चार सितंबर तक लें प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seek admission to ITI by September 4
मथुरा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 (छह माह), सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in/dte पर अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस से भी सूचना भेजी जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, वे अपनी रैंक देखकर अगले चरण का इंतजार करें। चुने हुए अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित संस्थान में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश के समय अभ्यर्थी अपनी स्थिति के अनुसार फ्रीज या फ्लोट विकल्प का चयन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500, 7897992063 या 9628372929 (व्हाट्सएप) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed