फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seeing the crowd, the railways added extra coaches in 20 trains

यात्रियों के लिए खुशखबरी: इन ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच, अब आसानी से मिलेगी जगह

Mon, 11 Nov 2024 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

त्योहार के बाद लोगों का काम पर वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को आसानी से जगह मिल सके। 

 

विज्ञापन
Seeing the crowd, the railways added extra coaches in 20 trains
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है और यात्रियों को सीट नहीं मिलने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने मथुरा से गुजरने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाए हैं।
विज्ञापन


दिवाली और छठ पर्व मनाकर नौकरी पर लौटने वाले लोगों का सिलसिला शुरू हो गया है। मथुरा जंक्शन पर प्रतिदिन यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। रेलवे प्रशासन अलर्ट है। मथुरा जंक्शन से अक्तूबर माह में ही 36 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था जो अभी दिसंबर तक जारी रहेगा, जिनमें प्रतिदिन यात्रियों की अपार भीड़ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही है। वहीं जंक्शन से गुजरने वाली 20 ट्रेनों में रेलवे ने 26 कोच और बढ़ाए हैं। जिससे रिजर्वेशन वाले यात्री के साथ जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधाएं देने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसलिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं जो निगरानी लगातार रख रहे हैं। रविवार को भीड़ को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी


इन गाड़ियों में बढ़ाए गए कोच
रेलवे ने गाड़ी संख्या 14725 और 14726 मथुरा-भिवानी में एक द्वितीय, साधारण श्रेणी कोच, 04794 व 04793 मथुरा-सवाईमाधोपुर में एक द्वितीय, साधारण श्रेणी कोच, अजमेर रेल सेवा में दो द्वितीय साधारण श्रेणी, बीकानेर-कोलकाता में एक द्वितीय एसी व एक थर्ड एसी, उदयपुर खुजराहो में एक द्वितीय, साधारण श्रेणी सहित अन्य ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं। पीआरओ रेलवे आगरा  प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 20 ट्रेनों में 26 अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो और वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed