फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security guard shoots contractual worker at power station in mathura

बिजलीघर में संविदा कर्मी को मारी गोली: मामूली विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने बहाया खून, कर्मचारी की हालत गंभीर

Thu, 01 Oct 2026 02:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 02:35 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया। मामूली विवाद पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बिजलीघर में संविदा कर्मी को गोली मार दी। कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Security guard shoots contractual worker at power station in mathura
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बिजलीघर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद के बाद वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने संविदा कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से संविदा कर्मी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से बिजलीघर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड नेत्रपाल का किसी बात को लेकर संविदा कर्मी दीपक से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नेत्रपाल ने दीपक पर गोली चला दी। गोली लगते ही दीपक घायल होकर गिर पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के समय सिक्योरिटी गार्ड के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया और कई कर्मचारी वहां से चले गए। ड्यूटी पर मौजूद एक गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही गोली चलाने वाले सिक्योरिटी गार्ड के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed