{"_id":"6a0a0f7fc05694c8ec023796","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-mathura-news-c-412-1-mt21005-8053-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में गोवर्धन एकता गोशाला के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, जचौंदा निवासी ताराचंद (60) गोवर्धन क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन एकता गोशाला के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल ताराचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
उनके पास मौजूद आधार कार्ड से उनके परिजन को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कार्यवाही की। थाना पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।