फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security guard arrested for offering darshan for money

Mathura News: पैसे लेकर दर्शन कराने के मामले में सुरक्षा कर्मी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Security guard arrested for offering darshan for money
पकडा गया सुरक्षा गार्ड। 
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर के गेट दो के समीप दर्शन कराने के नाम पर दो सुरक्षा कर्मियों के श्रद्धालुओं से पैसे लेने का मामला सामने आया है। गोस्वामियों ने मंदिर में तैनात राजस्थान सिक्योरिटी के दो सुरक्षा कर्मियों के पैसे लेने पर हंगामा किया। इस बीच एक सुरक्षाकर्मी भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। मंदिर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एजेंसी के प्रबंधन ने दोनों सुरक्षा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दीं।
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में राजस्थान सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। शनिवार दोपहर को एजेंसी के सुरक्षा गार्ड भरतपुर, रूपवास, नगला जटमानी गांव निवासी सुनील एवं राया निवासी विष्णु को जल्द ही दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने का मामला सामने आया। इसे लेकर मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने विरोध के साथ ही हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लिया। इसी बीच सुरक्षाकर्मी विष्णु भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने राजस्थान सिक्योरिटी एजेंसी से मौके से भागे सुरक्षा कर्मियों की जानकारी जुटाई है। राजस्थान सिक्योरिटी एजेंसी के प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि सुनील दो दिन पहले श्रद्धालु से पैसे लेते पकड़ा गया, लेकिन उसने माफी मांगने और भविष्य में गलती न करने की बात कही थी, जबकि शनिवार दोपहर को दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से विष्णु नामक गार्ड ने पैसे लिए थे। दोनों गार्डों को नौकरी से हटा दिया है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से दर्शन कराने के लिए पैसे मांगने वाले दोनों सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed