Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security arrangements at the girls' reform home will undergo extensive changes.

Mathura News: बालिका सुधार गृह के सुरक्षा इंतजाम में होगा व्यापक बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements at the girls' reform home will undergo extensive changes.
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालिका सुधार गृह से सोमवार रात को पांच किशोरियों के भागने की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा के बाद व्यापक बदलाव करने की योजना बनाई है। गृह के चारों ओर कंटीली फेंसिंग लगाई जाएगी। पुलिस ड्यूटी को बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रात्रि में महिला व पुरुष दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय बालिका सुधार गृह में आवासित पांच किशोरियों के रात में कंबल की रस्सी बनाकर भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और गृह की आतंरिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस ने सुधार गृह के सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि गृह का मुख्य द्वार महज सात फुट ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 10 फुट की जाएगी। इसके साथ ही गृह की छत और चहारदीवारी पर कंटीली तार फेंसिंग करवाई जाएगी। ताकि दीवारों के साथ ही छत से ही किसी तरह की भागने की गुंजाइश नहीं रहे।
विज्ञापन

सुधार गृह में 59 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें दो सीसीटीवी रोटेटिंग हैं, वह चारों तरफ घूमकर रिकॉर्डिंग करते हैं। अब सभी सीसीटीवी कैमरे उच्च गुणवत्ता वाले और रोटेटिंग लगवाए जाएंगे। सुधार गृह में तीन होमगार्ड की ड्यूटी है। अब दो महिला पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक एक पुरुष पुलिसकर्मी की तैनाती भी मुख्य गेट पर की जाएगी। होमगार्डों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। जल्द ही यह कार्य कार्यान्वित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का एनजीओ देगा कर्मचारियों को प्रशिक्षण
बालिका सुधार गृह में तैनात कर्मचारियों को दिल्ली के एक एनजीओ को बुलाया जा रहा है। एनजीओ के पदाधिकारी फरवरी के प्रथम सप्ताह में गृह के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा। साथ ही गृह में आवासित किशोरियों की काउंसलिंग की भी करवाई जाएगी। एनजीओ के पदाधिकारी किशोरियों को काउंसिल करके उन्हें बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।


जांच टीम पहुंची सुधार गृह, लिए बयान
बालिका गृह से किशोरियों के भागने के मामले की जांच करने जांच अधिकारी एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव वृंदावन स्थित सुधार गृह पहुंचे। उन्होंने यहां घटना के दौरान लापरवाही के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद यहां के कर्मचारियों के साथ ही किशोरियों के भी बयान दर्ज किए। एडीएम ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed