{"_id":"36f91fd05ffbbb0cadf365f3ea16fa2e","slug":"security-arrangement-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी मंदिरों की निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी मंदिरों की निगरानी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इन स्थानों की सुरक्षा की फिर से समीक्षा की जा रही है।
इसमें मथुरा के प्रमुख मंदिरों और रिफाइनरी आदि का खाका तैयार किया जा रहा है और ड्रोन कैमरोें की मदद से निगरानी कराने की योजना बन रही है।
मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आईओसीएल रिफाइनरी के अलावा वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, कोकिलावन, बलदेव और गोकुल के 18 मंदिर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। पुलिस और प्रशासन यहां आतंकी हमले का अंदेशा जता चुका है।
इसलिए आतंकी हमलाें की स्थिति में तात्कालिक राहत और बचाव कार्यों के लिए यहां सुरक्षा का स्पेशल ऑपरेशनल प्रोसीजर (एसओपी) अपनाया गया है। अब गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इन स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मंदिरों की सुरक्षा के दौरान सतर्कता बरतने को कहा। इसके अलावा मंदिरों की विशेष और हवाई सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने और आसपास के इलाके की वीडियोग्राफी कर एसओपी में शामिल कराने को कहा है।
मंदिरों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ड्रोन कैमरोें से निगरानी पर विचार चल रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी