फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Search for teenager in four districts including the capital of the country

देश की राजधानी समेत चार जिलों में किशोरी की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Search for teenager in four districts including the capital of the country
नौहझील(मथुरा)। देश की राजधानी दिल्ली और यूपी के चार जिलों में लापता किशोरी की तलाश में पुलिस खाक छान रही है। साथ ही पुलिस की यह टीमें सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सकुशल किशोरी की बरामदगी होगी।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव पारासौली से ३० दिसंबर की दोपहर खेत पर गेहूं की रखवाली के लिए गई भूरा जाट की १४ साल की बेटी रेखा लापता हो गई थी। घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाशा, पर कोई सुराग नहीं लगा। नौहझील पुलिस ने ड्रोन और डॉग स्क्वैड के माध्यम से किशोरी की तलाश की, पर शुक्रवार को भी कामयाबी नहीं मिली। नाकाम होने पर पुलिस की चार टीमों को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और अलीगढ़ रवाना किया गया।
विज्ञापन

यह टीमें किशोरी की तलाश के साथ ही साथ सीसीटीवी भी खंगालती चल रही है। इसके अलावा दो टीमें मथुरा में भी किशोरी की तलाश कर रही है। शनिवार को भी पुलिस के हाथ खाली ही रहे। परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका से काफी भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही किशोरी की सकुशल बरामदगी की जाएगी। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और अलीगढ़ के लिए चार अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही किशोरी की सकुशल बरामदगी की जाएगी।

ग्रामीणाें में उबाल, घेरी थी बाजना चौकी
नौहझील। लापता किशोरी की बरामदगी न होने से ग्रामीणों में काफी उबाल था। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजना चौकी का घेराव भी किया था। हालांकि पुलिस अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed