फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Search for land for re-construction of water tank begins

Mathura News: पानी की टंकी के फिर से निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Search for land for re-construction of water tank begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में स्थित 2.50 लाख लीटर की पानी की टंकी के 30 जून को धराशायी होने के बाद अब नगर निगम इसके फिर से निर्माण की तैयारी में जुट गया है। टंकी के लिए नई जमीन तलाशी जा रही है। कृष्ण विहार इलाके के लोगों के विरोध को देखते हुए यह कवायद की जा रही है। हालांकि नगर निगम ने कंकाली इलाके में एक जमीन देखी है। उसको लेकर विचार भी बन रहा है।
गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत शहर को मिल रहे 25 एमएलडी पानी में से कृष्ण विहार की टंकी में 2 एमएलडी पानी पहुंचाया जाता था। इससे महोली रोड, मानस नगर, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, आधा हिस्सा कंकाली क्षेत्र इससे जुड़ा था। इस टंकी के जरिये इन इलाकों के हजारों घरों में पानी पहुंचता था। अब टंकी के धराशायी होने से इन इलाकों में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। फिलहाल इन इलाकों में कॉमन रिजर्व वाटर लाइन से सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा 45 ट्यूबवेल के सहारे ही लाखों की आबादी को पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन



सबसे पहले मानस नगर में बननी थी टंकी
कृष्ण विहार काॅलोनी में जो 2.50 लाख लीटर की पानी की टंकी बनाई गई थी, उसे पहले मोहली रोड स्थित मानस नगर कॉलोनी के पार्क में बनना तय हुआ था। मानस नगर के लोगों ने इसका विरोध कर दिया था। तब पार्षद तिलकवीर चौधरी ने अपने वार्ड के कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में इस टंकी को बनवाने की सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली की टीम 10 दिन में करेगी अपनी रिपोर्ट दाखिल
आईआईटी दिल्ली की टीम पानी टंकी हादसे की शासन द्वारा कराई जा रही तकनीकी जांच को कर रही है। टीम ने मथुरा आकर मलबे के सैंपल भी लिए थे। बताया गया है कि करीब 10 दिन अभी जांच टीम को अपनी रिपोर्ट दाखिल करने में और लगेंगे।
वर्जन
टंकी निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अभी सीडब्ल्यूआर लाइन से पानी की सप्लाई की जा रही है।
- रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed