{"_id":"63655fcdc263cb4c9c317698","slug":"seal-hotal-vrindawan-mathura-news-mtr526089231","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद होटल वृंदावन गार्डन सील, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद होटल वृंदावन गार्डन सील, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच
Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
सार
पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। फिर भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने फॉरेसिंक जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
होटल वृंदावन गार्ड हुआ सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के होटल वृंदावन गार्डन में आग के कारणों की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी। होटल को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत और एक कर्मचारी के गंभीर रूप से झुलस जाने के मामले में कोतवाली में बृहस्पतिवार को होटल मालिक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को पुलिस ने होटल स्वामी रामकिशन अग्रवाल और दो प्रबंधक ऋषि कुंतल व प्रबंधक सतीश पाठक का नाम स्पष्ट करते हुए कार्रवाई शुरू भी कर दी है। केस अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने होटल स्वामी रामकिशन अग्रवाल और दो प्रबंधक ऋषि कुंतल व प्रबंधक सतीश पाठक का नाम स्पष्ट करते हुए कार्रवाई शुरू भी कर दी है। केस अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। फिर भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने फॉरेसिंक जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच के बाद ही आग के कारणों से पर्दा हट सकेगा। शनिवार को फॉरेसिक टीम जांच के लिए आ सकती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि फॉरेसिंक टीम की जांच से आग लगने का कारण साफ हो सकेगा। इसके लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन