फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SDO Govindpur found guilty in the investigation of the accident with the saree trader

Mathura News: साड़ी कारोबारी के साथ हुए हादसे की जांच में एसडीओ गोविंदपुर दोषी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
SDO Govindpur found guilty in the investigation of the accident with the saree trader
मथुरा। कार पर गिरा बिजली का खंभा।  - फोटो : mathura
मथुरा। राधा आर्किड कॉलोनी में साड़ी कारोबारी राजेश बजाज की चलती कार पर बिजली का खंभा गिरने के मामले में एक माह बाद जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने एसडीओ गोविंदपुर पंकज बघेल को दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें आरोप पत्र जारी करने की तैयारी है। सोमवार को उन्हें आरोप पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक माह पहले 18 जून को राजेश बजाज की कार पर बिजली का खंभा गिरने से कार में करंट दौड़ गया था। काफी देर तक वह भी कार में ही फंसे रहे थे। जांच रिपोर्ट में टीम ने एसडीओ गोविंदपुर पंकज बघेल को दोषी माना है। दरअसल राजेश बजाज ने जांच टीम को दिए गए बयान में बताया है कि उन्होंने पंकज बघेल को फोन कर खंभा गलने के चलते कभी भी हादसा होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद अब एसडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पाल ने बताया कि एसडीओ को आरोप पत्र जारी किया जाएगा। आरोप पत्र का जवाब देने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये था पूरा मामला
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष व साड़ी कारोबारी राजेश बजाज राधा आर्किट कॉलोनी में रहते हैं। 18 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली का एक खंभा उनकी कार पर आकर गिरा। इससे उनकी कार में करंट दौड़ गया। उन्होंने सूझबूझ दिखाई और कार से निकलने का प्रयास करने के बजाए कार में ही बैठे रहे। कार के अंदर से ही उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन किया। करीब 20 मिनट बाद बिजली कटी तो उनकी जान में जान आई और कार से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed