{"_id":"5df2830f8ebc3e87da1764ac","slug":"sdm-meeting-with-villagers-mathura-news-agr419769998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को लेकर किसानों एवं एडीएम से वार्ता बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को लेकर किसानों एवं एडीएम से वार्ता बेनतीजा
विज्ञापन
कोसीकलां में घरना स्थल पर वार्ता में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां(मथुरा)। कोटवन-नवीपुर पर यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिगृहीत जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बृहस्पतिवार को किसानों एवं एडीएम प्रशासन की दो घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। किसान मुआवजे की मांग पर अड़े रहे साथ ही मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने का एलान किया। यूपीएसआईडीसी इस भूमि को पेप्सिको के लिए प्रस्तावित किया है।
धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन सतीशचंद त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला, यूपीएसआईडीसी अधिकारी, फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता करते हुए उनकी मांगे जानी। किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान उनके भोलेपन का फायदा उठाकर पूर्व समय में उनकी जमीनों को अधिग्रहण कर लिया था। जिसका उचित मुआवजा अभी तक नहीं मिल सका है।
उन्होंने प्रशासन पर समस्या के निदान करने की बजाय अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं एडीएम ने कहा कि अगर यूपीएसआईडीसी अधिकारियों ने कोई वादे किए हैं तो इसकी जांच जीएम से कराई जाएगी। मुआवजा पुन: मिलना संभव नहीं है। इस दौरान मोनी बाबा, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, जिला अध्यक्ष राजकुमार, जिले सिंह प्रधान, जबर प्रधान, हीरा, हरचरन प्रधान, कमल चौधरी, मनोज चौहान, मोहन, ऋषिराज आदि रहे।

कोसीकलां में किसानों से वार्ता करते हुए एडीएम प्रशासन सतीश चंद त्रिपाठी, एसडीएम डा. नितिन गौड। सं- फोटो : KOSI
विज्ञापन