फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scientific survey of Idgah walls on the lines of Gyanvapi

Mathura News: ज्ञानवापी की तर्ज पर हो ईदगाह की दीवारों का वैज्ञानिक सर्वे

Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Scientific survey of Idgah walls on the lines of Gyanvapi
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर ईदगाह की मौजूदगी का दावा कर उसे हटाने प्रार्थना पत्र दायर करने वाले पक्षकार अब ज्ञानवापी की तरह से ईदगाह की दीवारों के सर्वे की मांग करेंगे। हालांकि इस तरह सर्वे करने के लिए प्रार्थना पत्र अदालत में पहले से दिए हुए हैं, लेकिनइन प्रार्थना पत्रों को अदालत में पुन:पेश कर आदेश की मांग करेंगे।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह मामले में पक्षकार वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि वैज्ञानिक सर्वे संबंधी प्रार्थना पत्र वह अदालत में पूर्व में दे चुके हैं। उन्होंने ईदगाह की दीवारों पर लगे पत्थरों की जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि ये पत्थर काफी पुराने हैं और कभी मंदिर का हिस्सा रहे थे। औरंगजेब ने जब मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया तो बजाय दूसरे पत्थरों को मंगाने मंदिर के पत्थरोें का ही प्रयोग कर लिया। हम इन्हीं पत्थरों की वैज्ञानिक जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन


पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ईदगाह मेें लगे पत्थरों की वैज्ञानिक तरीके से जांच होनी चाहिए। इस संबंध में वह पहले ही प्रार्थना पत्र अदालत में दे चुके हैं। पक्षकार मनीष यादव ने बताया कि उन्हाेंने कई प्रार्थना पत्र इस प्रकार के दिए हैं, ईदगाह की दीवारों की जांच की मांग की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि वह चाहते हैं कि ईदगाह की दीवारों के पत्थरों की कार्बन डेटिंग जैसी जांच तो होनी ही चाहिए साथ ही ईदगाह खुदाई भी होनी चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed