{"_id":"5d7be0e48ebc3e012d67f53d","slug":"school-van-collided-mathura-news-agr405540798","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों की वैन प्राइवेट बस से टकराई, चालक व एक बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों की वैन प्राइवेट बस से टकराई, चालक व एक बच्चा घायल
विज्ञापन
मथुरा। स्कूली बस से टक्कर में क्षतिगस्त ओमनी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सेंट डॉमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों की ओमनी वैन कंकाली मंदिर के निकट भूतेश्वर मार्ग पर एक प्राइवेट बस से पीछे से टकरा गई। इससे वैन सवार पांच बच्चों में चीख पुकार मच गई। यह देख राहगीरों ने वैन में फंसे बच्चों और चालक को किसी तरह पीछे से बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक और एक बच्चे को चोट आई है।
शुक्रवार को दोपहर के वक्त भूतेश्वर रोड पर खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से सेंट डॉमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओमनी वैन अचानक जा घुसी। इसमें स्कूल के पांच बच्चे सवार थे। गाड़ी टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल बस की ओर दौड़े। स्कूली वाहन में भी चीख-पुकार मची हुई थी।
आसपास के लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक को ओमनी से निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बच्चों को भी पीछे के रास्ते से निकाला गया। घायल अवस्था में चालक को उपचार के लिए भेजा गया। एक बच्चा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई।