फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   school bus collided with truck in Mathura, injured six people including three students

UP: स्कूटी को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसी स्कूल बस...मच गई चीखपुकार, तीन छात्र-छात्राओं सहित छह घायल

Sat, 17 Jan 2026 09:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 Jan 2026 09:22 PM IST
सार

उत्तर के मथुरा जिले में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। हादसे में तीन छात्र-छात्राओं सहित छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
school bus collided with truck in Mathura, injured six people including three students
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन पुलिस चौकी के समीप होडल के एक स्कूल की बस स्कूटी को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुस गई। इस घटना में बस में सवार तीन छात्र-छात्राओं सहित 6 लोग घायल हो गए। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


हरियाणा के गांव बंचारी स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को लेकर कोसीकलां आ रही थी। बस में करीब 15 छात्र-छात्राएं एवं चार शिक्षक सवार थे। बस को सुपाना निवासी जगत सिंह चला रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बस जैसे ही राजमार्ग पर कोटवन पुलिस चौकी के समीप पहुंची, तभी एक स्कूटी को बचाने के चक्कर अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार कक्षा दसवीं की छात्रा नेहल जैन, कक्षा नौ की छात्रा करिश्मा चौधरी एवं इसी क्लास के छात्र लखन और नंदगांव निवासी शिक्षक मनोहर चौधरी, मथुरा निवासी वसीम कुरैशी, स्कूटी सवार कोटवन निवासी मयंक घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जगत सिंह, वसीम कुरैशी को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed