{"_id":"6808717b6af317687309de43","slug":"school-bus-and-tempo-collide-badly-three-people-injured-accident-happened-on-yamuna-expressway-link-road-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन में स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, मां-बेटी घायल, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन में स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, मां-बेटी घायल, बाल-बाल बचे बच्चे
Wed, 23 Apr 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:20 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर चामुंडा कट के पास स्कूल बस और टेम्पो में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
स्कूल बस और टेम्पो की भीषण भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड स्थित चामुंडा कट के पास परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय की स्कूल बस और एक तेज़ रफ्तार टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सीधे स्कूल बस में जा घुसा। टेंपो में सवार महिला बुलंदशहर निवासी कमलेश पत्नी रमेश उनकी बेटी रिचा और चालक इस टक्कर में घायल हो गए। कमलेश को सिर में चोट आई है जबकि रिचा के दांतों में हैं। टेंपो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के वक्त स्कूल बस में दर्जनों बच्चे सवार थे। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई और बच्चे सहम गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। बस चालक ने स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस चालाक बस को लेकर चला गया जबकि ऑटो को पुलिस ने पार्किंग में खड़ा करा दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हादसा टेंपो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ।
ये भी पढ़ें - UP: बाथरूम में नहा रही थी छोटे भाई की पत्नी, जेठ ने बना लिया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
ये भी पढ़ें - UP: बाथरूम में नहा रही थी छोटे भाई की पत्नी, जेठ ने बना लिया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो