फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scholarships of 35 thousand students stuck due to tussle between college directors and officials

Mathura News: कॉलेज संचालक व अधिकारियों की खींचतान में 35 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Scholarships of 35 thousand students stuck due to tussle between college directors and officials
मथुरा। जिले के 70 फीसदी शिक्षण संस्थानों का बायोमेट्रिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण न होने से 35 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अधर में लटक गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रयास के बाद भी इन शिक्षण संस्थानों की ओर से रिकाॅर्ड समाज कल्याण विभाग को नहीं दिया गया है, जबकि जिलाधिकारी कार्यालय से छात्रवृत्ति की रिपोर्ट मांगी गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन लापरवाह कॉलेज संचालकों को नाेटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में यह मशीन लगाई गई है। जिले के 915 शिक्षण संस्थानों को अपना मास्टर डाटा लॉक कराने के बाद पहले बायोमेट्रिक सत्यापन फिर प्रमाणीकरण कराना है। ऐसे में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण हो पाना असंभव लग रहा है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने इसको लेकर 9 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की थी, बावजूद इसके कॉलेज वालों ने प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि करीब 70 प्रतिशत शिक्षण संस्थानों ने अभी तक बायोमेट्रिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक हाजिरी न लगने से छात्रवृत्ति रुक जाएगी। डीआईओएस द्वारा कई बार फोन किए जाने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। ऐसे में कॉलेज संचालक और अधिकारियों की खींचतान में 35 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति न मिलने का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed