फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scene Recreation of Pappu and Lambu's Encounter Conducted

Mathura News: पप्पू व लम्बू के एनकाउंटर का होगा सीन रिक्रिएशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Scene Recreation of Pappu and Lambu's Encounter Conducted
मथुरा। टैंटीगांव में हुई वारदात में शामिल डकैत पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लम्बू के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पुलिस अब सीन रिक्रिएशन करेगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और मजिस्ट्रेट जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो शातिर डकैत मारे गए थे। इनपहचान राजस्थान के अलवर क्षेत्र के बहरोड आंबेडकर नगर निवासी पप्पू उर्फ राजेंद्र और भरतपुर के थाना गहनौली मोड के रूपवास के ग्राम बोकोली निवासी धर्मवीर उर्फ लम्बू के रूप में हुई थी। ये बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने हुए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार किसी भी मुठभेड़ के बाद घटनाक्रम की सत्यता परखने के लिए सीन रिक्रिएशन अनिवार्य है। इसके तहत एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर यह देखेगी कि बदमाशों ने किस दिशा से गोली चलाई और पुलिस ने आत्मरक्षा पर किस तहर जवाबी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट जांच के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि साक्ष्यों के संकलन के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। फिलहाल एफएसएल के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed