फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Savitri Raya Block Pramukh, Chanchal disqualified

Mathura News: सावित्री राया ब्लॉक प्रमुख, चंचल अयोग्य घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Savitri Raya Block Pramukh, Chanchal disqualified
सावित्री देवी
राया। ब्लॉक प्रमुख पद पर चार साल बाद फैसला आया है। मंगलवार को अपर जिला जज (तृतीय-न्यायालय संख्या-7) प्रदीप कुमार ने राया ब्लॉक प्रमुख पद पर सावित्री देवी को निर्वाचित मानते हुए मौजूदा ब्लॉक प्रमुख चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया है। न्यायालय का फैसला आते ही सावित्री देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 2021 में हुए ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में चंचल चौधरी दो मतों से विजय घोषित हुईं थीं। एक मत निरस्त हुआ था। मतगणना के बाद सावित्री देवी द्वारा अदालत में याचिका दायर की गई। इसमें बताया कि चंचल चौधरी का नाम मथुरा और राया दोनों जगह की मतदाता सूची में है।
विज्ञापन


अपर जिला जज ने फैसला सुनाते हुए चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया। राया के बिचपुरी निवासी सावित्री देवी पत्नी जितेंद्र सिंह को ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्वाचित किया है। सावित्री देवी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है। इस मौके पर अरविंद शर्मा, रामहरि प्रधान, नेत्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, खेम सिंह, रूमाल सिंह, पप्पू तेहरा, गब्बर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक पक्षीय फैसला : चंचल
राया। न्यायालय से फैसला आने के बाद चंचल चौधरी ने कहा कि, हम न्यायालय के फैसले का पूर्ण रूप से सम्मान करते हैं। यह एक पक्षीय फैसला है, न्याय के लिए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। जीत सत्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed