फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sarsanghchalak and Chief Minister to Deliver Message of Unity

Mathura News: सरसंघचालक और मुख्यमंत्री देंगे एकता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sarsanghchalak and Chief Minister to Deliver Message of Unity
वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज वृंदावन पहुंचकर संत परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे समाज में एकता व समरसता का संदेश देंगे। दोनों पहले मलूकपीठ आश्रम में मलूकदास महाराज की समाधि का पूजन करेंगे और फिर मंच से अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन

संघ प्रमुख व सीएम मलूकपीठ आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम संत शिरोमणि मलूकदास महाराज की समाधि पर पूजन-अर्चन करेंगे। मलूकदास महाराज भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में माने जाते हैं। आश्रम में सरसंघचालक और मुख्यमंत्री का आगमन संत समाज के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विद्युत निगम के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मार्गों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधों को दुरुस्त किया गया है। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल के मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संघप्रमुख और मुख्यमंत्री के आने पर आश्रम में मौजूद लोगों के पास बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed