{"_id":"64ff61ec87457dc67200c3c4","slug":"saraf-the-victim-of-toppling-is-pleading-for-justice-mathura-news-c-29-1-mtr1019-132573-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टप्पेबाजी का शिकार सराफ लगा रहा इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टप्पेबाजी का शिकार सराफ लगा रहा इंसाफ की गुहार
Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। टप्पेबाजों का शिकार अलीगढ़ का एक सराफ व्यापारी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने शिकायत दी कि एक माह पहले उसके साथ होलीगेट में वारदात हुई थी। 2.80 लाख रुपये का माल टप्पेबाज पार कर ले गए। सीसीटीवी में वह कैद हैं, मगर अभी तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
पीड़ित शिवचरण लाल भारद्वाज निवासी गुलशन पार्क, बन्नादेवी, अलीगढ़ ने बताया कि उनका बेटा हीरा वर्मा 19 अगस्त को होली गेट पर श्रीजी बुलियन के यहां आया था। यहां से लौटते वक्त किसी ने कपड़ों पर गंदगी डाल दी। वह कपड़े साफ करने को ब्रजवासी प्रतिष्ठान में गया। वहां बैग को रख दिया था, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जिनको कोई पार कर ले गया।
सीसीटीवी में बैग चोरी करने वाले कैद हैं। कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।