फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand Maharaj expressed anger over tree cutting

Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज ने वृक्ष कटान को लेकर किया क्षोभ प्रकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sant Premanand Maharaj expressed anger over tree cutting
वृंदावन/चौमुहां। छटीकरा वृंदावन रोड स्थित डालमिया फार्म हाउस में हुए भीषण वृक्ष कटान को लेकर संत प्रेमानंद महाराज ने भी रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष कटान को देख मन व्यथित है। प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में वृक्ष कटान को लेकर उपदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा भाग्यशाली वही, जिसने वृंदावन को अपना मान लिया। दुर्भाग्यवश वृंदावन ब्रज क्षेत्र की लताओं का हनन हो रहा है। सैकड़ों वृक्ष काट दिए गए। बृज धाम के वृक्ष महात्मा हैं। वृंदावन ब्रज की लता की एक शाखा काटने पर करोड़ों ब्रह्म हत्या का पाप, करोड़ों गऊ हत्या का पाप लगता है। बड़े बड़े वृद्ध पीपल, बरगद, नीम के वृक्ष सब काट दिए गए। हृदय व्यथित है जो वृंदावन की लताएं कट रही हैं।
विज्ञापन

ब्रज की लताओं को मत छेड़ो। वृंदावन धाम की महिमा लताओं से हैं। जहां देखो वहां ब्रज की पवित्र लताएं हैं। ऐसी लताएं एक रात में काट दी गई। इनकी रक्षा होनी चाहिए। जो लताओं को काट रहे हैं वह वृंदावन के दुश्मन हैं। पीपल भगवान वासुदेव का स्वरूप है। वह भी वृंदावन धाम में काट दिया। कैसे इनके परिवार की रक्षा होगी। रुपया थोड़ा सुख देगा पर क्या मृत्यु काल से बचा सकता है। यहां साक्षात प्रिया प्रीतम खेल रहे हैं। कुछ साधना मत करो पड़े रहो तो प्रिया प्रियतम मिल जाएंगे। लताओं को काटोगे, साधु महात्माओं की निंदा करोगे, बृजवासियों को पीड़ा पहुचाओगे, उनका उत्पीड़न करोगे उनको गालियां दोगे तो कहां से भागवत प्राप्ति हो होगी। फिर तो विनाश ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed