{"_id":"680d00d74789ad10420aeca4","slug":"sant-premanand-made-strict-comment-on-pahalgam-terrorist-attack-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: 'कैंसर हो जाए तो शरीर के उस भाग को हटा देना...', आतंकी हमले पर संत प्रेमानंद का तीखा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: 'कैंसर हो जाए तो शरीर के उस भाग को हटा देना...', आतंकी हमले पर संत प्रेमानंद का तीखा प्रहार
Sat, 26 Apr 2025 09:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:20 PM IST
सार
पहलगाम हुए आतंकी हमले में संत प्रेमानंद ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि समाज में फैले हिंसा के तत्वों को समाप्त करना ही समाज और राष्ट्र की रक्षा का मार्ग है। सरकार से भी उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संत प्रेमानंद महाराज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग निर्दोषों को पीड़ा पहुंचाते हैं, वे किसी धर्म के अनुयायी नहीं, बल्कि अधर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो मानवता का अपमान करते हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर शरीर के किसी भाग में कैंसर हो जाए तो उसे हटाकर जीवन बचाया जाता है। ठीक उसी प्रकार समाज में फैले हिंसा के तत्वों को समाप्त करना ही समाज और राष्ट्र की रक्षा का मार्ग है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर शरीर के किसी भाग में कैंसर हो जाए तो उसे हटाकर जीवन बचाया जाता है। ठीक उसी प्रकार समाज में फैले हिंसा के तत्वों को समाप्त करना ही समाज और राष्ट्र की रक्षा का मार्ग है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि हिंसा, पीड़ा और नाश की प्रवृत्ति रखने वाले लोग राक्षसी स्वभाव के होते हैं और ऐसे तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना ही सच्चे धर्म की पहचान है। उन्होंने शासन से अपील की कि ऐसे लोगों को तुरंत कठोर दंड दिया जाए, क्योंकि यदि समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह पूरे समाज के लिए विनाशकारी साबित हो सकते हैं।