फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanitation workers protested at the municipal office.

Mathura News: नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested at the municipal office.
नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
वृंदावन। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में प्रदर्शन किया। नगर के सफाई कर्मचारियों को औरंगाबाद जोन में भेजे जाने का विरोध करते हुए काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मंच के महामंत्री धर्मेश खरे के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन जोन के 11 वार्डों एवं यमुना पार क्षेत्र के पांच वार्डों के 663 सफाई कर्मचारियों को औरंगाबाद जोन में स्थानांतरण किया गया तो वह काम बंद हड़ताल करेंगे। कहा कि वर्षों से सोहनी सेवा के भाव से वृंदावन में सफाईकर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्हें दूसरे स्थान पर भेजकर निजी कंपनियों को ठेका देकर कार्य कराने की योजना बनाई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि सफाई कर्मियों से वार्ता की गई है। उनकी बात को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में छोटू चौहान, प्रीतम सिंह, ज्वाला सिंह, अजय चौधरी, जितेंद्र सिंह, बच्चू, मुरारी लाल, गुरूचरन, गीता, पूजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed