फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanitation worker strike ends piles of garbage remain city

Mathura News: सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, फिर भी नगर में लगे रहे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker strike ends piles of garbage remain city
वृंदावन। नगर में डलावघरों और घरों से कूड़ा उठाने वालों की हड़ताल दोपहर तक समाप्त हो गई, लेकिन डलावघरों और मंदिर को जाने वाले मार्ग पर दूसरे दिन भी कूड़े के ढेर लगे रहे। स्थानीय लोगों के साथ देशभर से राधाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और तेज दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन कंपनी से घरों से कूड़ा कलेक्शन करने और डलावघरों पर जमा कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कंपनी के 750 सफाईकर्मी पांच मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार दोपहर को भले ही हड़ताल खत्म हो गई और कर्मचारी काम पर लौटने का दावा किया गया, लेकिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर के मार्ग, नगर के तिराहे-चौराहे, नगर के मुख्य मार्गों पर दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहे। किशोरपुरा और जुगल घाट से होकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर दिनभर लगे गंदगी के ढेर से होकर होकर निकलने को मजबूर होना पड़ा। तेज दुर्गंध के कारण श्रद्धालु मुंह पर कपड़ा रखकर मंदिर तक पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा चार संप्रदाय आश्रम मार्ग, जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप, जुगल घाट, परिक्रमा मार्ग सहित कई स्थानों पर दिनभर कूड़ा पड़ा रहा। लोग उमस भरी गर्मी में गंदगी का सामना करते रहे। गंदगी और दुर्गंध के कारण गंदगी के ढेर के समीप दुकान और गेस्ट हाउस संचालकों ने उन्हें बंद रखा। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा आठ सदस्यीय समिति गठित करने के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अब जमा कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed