फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanitation worker falls ill

Mathura News: सफाईकर्मी की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker falls ill
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर तीन के पास सफाई करने के दौरान मंदिर के कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के बाद कर्मचारी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

जैत निवासी महेश (35) मंदिर में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। वह बुधवार सुबह साढ़े दस बजे मंदिर के प्रवेश द्वार तीन के समीप सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चक्कर आने के साथ उन्हें घबराहट होने लगी और वह जमीन पर गिर गए। भीड़ के बीच गिरे सफाईकर्मी को आसपास कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उठाया और वीआईपी मार्ग पर खड़ी एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर हर्ष कुमार ने उपचार किया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था, साथ ही उन्हें गैस की समस्या थी। हालत में सुधार होने पर कर्मचारी के बड़े भाई विष्णु उन्हें अपने साथ घर ले गए। मंदिर की सफाई व्यवस्था का कार्य श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने राजतिलक कंसल्टेंसी कंपनी को दे रखा है। इसी कंपनी में महेश कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed