फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sangh salutes the great heroes

संघ ने महानायकों को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Sangh salutes the great heroes
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वराज्य के अमृत महोत्सव में बुधवार को गायत्री नगर, महाराणा प्रताप नगर, दीनदयाल नगर एवं द्वारिकेश नगर में हुए कार्यक्रमों में स्वतंत्रता के महानायकों को याद करके नमन किया। मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि यह स्वराज्य हमारे देश ने 400 साल तक सीधी लड़ाई के बाद मिला है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण चंद गांधी विद्यालय गायत्री नगर के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भागवताचार्य कृष्ण किंकर महाराज ने स्वराज्य के महत्व पर प्रकाश डाला और मुख्य अतिथि देवेंद्र उपाध्याय ने स्वतंत्रता के महानायकों को नमन किया। दीनदयाल नगर के चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने भगत सिंह की जीवन की लघु नाटिका से लोगों का दिल जीता। मुख्य अतिथि रसिया बाबा ने कहा कि साधु-संतों का भी आजादी की लड़ाई में बहुत योगदान रहा है।
विज्ञापन

माहेश्वरी सेवा सदन में द्वारिकेश नगर के कार्यक्रम के आरंभ में गौरव ने ए मेरे वतन के लोगों गीत गाकर शहीद हुए क्रांतिकारियों और सैनिकों को नमन किया। मुख्य वक्ता आचार्य योगेश प्रभाकर एवं मुख्य अतिथि माधव आनंद महाराज ने स्वराज के अमृत महोत्सव का महत्व बताया। अध्यक्ष सुरेखा जैन ने अमृत महोत्सव की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप नगर के कार्यक्रम में वक्ता सत्यमित्रानंद ने कहा कि क्रांतिकारियों का जीवन उच्च आदर्शों से परिपूर्ण हुआ करता था। मुख्य अतिथि मुकुंदानंद महाराज ने कहा कि आज आजादी की जिस लड़ाई को हमें पढ़ाया जाता है। वास्तव में वह लड़ाई तो मोहम्मद गोरी के आने के बाद से ही शुरू हो गई थी। महानगर प्रचारक मयंक, कार्यवाह शिवकुमार, विजय बंटा, दुर्गाप्रसाद, गौरव जैन, अनिल, हरीश मुद्गल, जितेंद्र, रवि मौजूद रहे। संचालन मनीष, योगेश आवा, मनोज व ललित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed