फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanatan's flag is flying all over the world: Brajesh Pathak

सनातन का झंडा पूरी दुनिया में फहर रहा : ब्रजेश पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sanatan's flag is flying all over the world: Brajesh Pathak
भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य का स्वागत करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी
नौहझील (मथुरा)। बुधवार को श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने हनुमानजी के दर्शन कर भागवत कथा श्रवण की।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सनातन, संस्कृति का झंडा पूरी दुनिया में फहर रहा है। बच्चों को इतिहास पढ़ाया गया कि अकबर महान है, हुमायूं कौन थे, बाबर कौन थे। लेकिन रानी अहिल्याबाई को आज तक याद नहीं किया गया। 300 वर्ष बाद काॅरिडोर बनाने का काम किया है। सनातन संस्कृति को कौन पूछता था, लोगों को तिलक, कलावा बांधने में शर्म आती थी। पाकिस्तान ने हमारी बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया, मोदीजी ने पाकिस्तान में घुसकर उन आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट करने का काम किया।
विज्ञापन

भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से कहा कि हमारी एक छोटी सी प्रार्थना ऊपर तक पहुंचा देना। कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बदलाव हुआ है, पुरानी शिक्षा प्रणाली कुछ और थी। शिक्षा में भगवत गीता और वेद वचन सम्मिलित होने चाहिए। आजकल के बेटे अपनी मां को घर से निकाल रहे हैं, माता-पिता का सम्मान नहीं कर रहे, वे तब करेंगे जब भगवत गीता पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार ने हमारी विरासत, संस्कृति व आस्था को बचाकर रखा व बढ़ाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने समाज को जाति, धर्म व वोटों में बांटने का काम किया।मोदी के विकसित, वैभवशाली व सम्पन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। एमएलसी योगेश नौहवार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, जिला पंचायत सदस्य देवराज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed