फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanatan Ekta Padyatra: More than 150 buses will be affected.

सनातन एकता पदयात्रा : 150 से अधिक बसें होंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Ekta Padyatra: More than 150 buses will be affected.
बागेश्वर धाम का फलैक्स लेकर चलते लोग। 
वृंदावन। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए आ रहे तीर्थ यात्री पहले सनातन एकता पदयात्रा के लिए तैयार हुए रुट प्लान का अवलोकन जरुर कर लें। वृंदावन से बरसाना के लिए बहुत ही कम बसों को चलाया जा रहा है। बैरियर पर तैनात पुलिस छटीकरा चौराहे से ही बसों को वापस भेज रही है। इस दौरान वृंदावन आने-वाले तीर्थ यात्रियों को वाहनों से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली से वृंदावन तक आ रही सनातन एकता यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने में जुटे जिला प्रशासन ने यात्रा को विभिन्न जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। इसके साथ ही पदयात्रा में किसी प्रकार का कोई व्यवधान सामने न आए, इसके लिए छटीकरा कट से वृंदावन तक आने-जाने वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में हर दिन गोवर्धन, बरसाना जाने वाली लगभग 30 ई बसों का संचालन प्रभावित होगा। इसी प्रकार निगम की बसों को भी आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मथुरा से दिल्ली के लिए लगभग 40 बसों का रोजाना संचालन किया जाता है। अगले दो दिन तक मथुरा से दिल्ली जाने वाली 120 बसें प्रभावित हो जाएंगी। इस बसों को पदयात्रा के अंतिम दिन 16 नवंबर तक बंद किया गया है। यहां की स्थानीय बस सेवा को मिलाकर 150 से 170 बसें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed