फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Salary of 51 officers including 18 sector magistrates will be cut

Mathura News: 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 51 अधिकारियों का वेतन कटेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Salary of 51 officers including 18 sector magistrates will be cut
मथुरा। गोवर्धन के राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की पूर्व संध्या पर बुधवार को डीएम पुलखित खरे व एसएसपी शैलेश पांडेय ने सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहे 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 51 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। डीएम ने कहा कि मेला ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मेले में सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। पिछले वर्ष से इस बार मेले को बेहतर तरीके से सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ताकि श्रद्धालु एक नई पहचान लेकर जाएं। श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग व मेला क्षेत्र में ऐसा महसूस हो कि वे कहें कि विगत वर्ष से इस वर्ष व्यवस्थाएं अच्छी रही हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगे सभी सुपर जोनल, सेक्टर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर लें तथा जो व्यवस्थाएं नहीं हुई है उन्हें पूरी कराकर अवगत कराएं। श्रद्धालुओं की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मेले को पूर्ण रूप से पॉलिथिन मुक्त रखना है। साफ सफाई निरंतर होती रहे। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखें। पार्किंग स्थलों पर ध्यान रखा जाए और पार्किंग भरने के बाद ही दूसरी पार्किंग के लिए वाहनों को आगे बढाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि अनुपस्थित 51 अधिकारियों की फाइल पेशकर उनका वेतन काटा जाए। बैठक केे बाद डीएम व एसएसपी ने कंट्रोल रूम में आकर संपूर्ण तैयारियों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी जांची। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परिक्रमा मार्ग का टीवी स्क्रीन से निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed