फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sakshi maharaj in vrindavan

सत्ता बिना तड़प रही कांग्रेस: साक्षी महाराज

Sat, 26 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 26 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj in vrindavan
बिन पानी के मछली जिस प्रकार तड़पती है उसी प्रकार बिना सत्ता के आज कांग्रेस तड़प रही है। इसी तड़प में कांग्रेस संसद को चलने नहीं दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने इन शब्दों के साथ कांग्रेस पर प्रहार किया।  शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से रूबरू साक्षी महाराज ने कहा कि संसद चलाने के लिए जहां सभी विपक्षी दल राजी थे, वहीं कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी क्योंकि कांग्रेस बहस से बचना चाहती थी।

साक्षी महाराज ने बताया कि संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और राम गोपाल यादव से उनकी वार्ता हुई, दोनों का कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश से 73 सांसद जीतकर आए। उसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व को अभी से ही इन सभी सांसदों पर जिम्मेदारी तय करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की जीत की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा और अब संगठन चुनावों को लेकर कार्यकर्ता हर्षित नजर आ रहे हैं। जिसके चलते यूपी में भाजपा 2017 में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

डीडीसीए के मुद्दे पर अरुण जेटली को पाकसाफ बताते हुए कहा कि कीर्ति आजाद के पीछे कोई तीसरे व्यक्ति का हाथ था जो इस मुद्दे को बेवजह हवा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed