फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints protected society through both scriptures and arms

संतों ने शास्त्र और शस्त्र से की समाज की रक्षा : राजेश कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saints protected society through both scriptures and arms
मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित श्रीजीबाजा गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे विश्व हिंदू परिषद (विप) के मेरठ क्षेत्र के परिषद शिक्षा वर्ग के नौवें दिन मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश कुमार ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए पूज्य संतों ने हमेशा शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र के माध्यम से भी समाज को जागृत और सुरक्षित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आदि शंकराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि अल्पायु में ही उन्होंने पूरे देश का पैदल भ्रमण कर समाज को एकजुट किया और चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की। संतों ने हमेशा समाज से भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश दिया है। ऐसे पूज्य संतों का सम्मान और सहयोग करना हम सभी का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम के मंच पर वर्ग प्रमुख रविंद्र कुमार लांबा उपस्थित रहे, जबकि संचालन वर्ग बौद्धिक प्रमुख राकेश त्यागी ने किया। इस दौरान ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड से आए शिक्षार्थियों और शिक्षकों सहित वर्ग पालक यशपाल सिंह, ब्रज प्रांत पालक अभय कुमार अभय सिंह, मेरठ प्रांत पालक मनोज सिरोही और उत्तराखंड प्रांत पालक मनोज पाटीदार मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर गोकुलेश गौतम, नितिन चौधरी, पवन शर्मा, उमाकांत सिंह, दीपक चौधरी, डॉ. अमन कुमार सैनी और धर्मेंद्र सिंह व अन्य ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed