फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints outraged over the death of Premanand Maharaj's disciple

Mathura News: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों से उबाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saints outraged over the death of Premanand Maharaj's disciple
वृंदावन। प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ब्रज के संतों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही ऐलान किया है कि वह इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती तो संत आंदोलन करेंगे लेकिन ब्रज में संतों की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में साधु-संतों की बैठक हुई। अध्यक्षता महामंडलेश्वर राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि संत प्रेमानंद के आश्रम में बड़ी संख्या में दीक्षित साधक-साधिकाएं निवास करती हैं। एक शिष्य की इस तरीके से मौत होना बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। उससे भी ज्यादा चिंताजनक हैं संत प्रेमानंद या उनके आश्रम के किसी भी जिम्मेदार का अब तक बयान सामने नहीं आया है। यह कई प्रकार की आशंकाओं को बढ़ा रहा है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन

महंत गंगा दास महाराज ने मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन को इसके बारे में याद ही होगा। दूसरा जवाहर बाग न बनने दिया जाए। बैठक में श्रीदास प्रजापति, राजेश शास्त्री, हरियानंद सरस्वती महाराज, मूलचंद गिरी, सतीश गिरी, चंदन महाराज, हरीगिरी, अंकित शास्त्री, पुरुषोत्तम, अभिलाख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed