फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand Padyatra Holi of flowers devotees enjoyed a lot

Saint Premanand: संत प्रेमानंद की पदयात्रा...फूलों की होली, श्रद्धालुओं ने लिया जमकर आनंद

Thu, 27 Feb 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में फूलों की होली हुई। इस दौरान दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस होली का लुत्फ उठाया। 
 

विज्ञापन
Saint Premanand Padyatra Holi of flowers devotees enjoyed a lot
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान फूलों की होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रजभूमि में होली का उल्लास चरम पर है। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान भक्तों ने फूलों की होली खेली और भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्रद्धालुओं ने "होली दे रसिया" जैसे भजन गाते हुए भक्ति और प्रेम का माहौल बना दिया।
विज्ञापन


पदयात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में भाग लिया और संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को सुनकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
विज्ञापन


ब्रज में होली का यह रंग निराला होता है, और जब यह उत्सव संतों की उपस्थिति में होता है तो इसकी भव्यता और बढ़ जाती है। भक्तों ने रंग-गुलाल की जगह फूलों से होली खेली, जिससे श्रद्धा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed