{"_id":"691392c3b6213be00e0446d8","slug":"saint-premanand-maharajs-padayatra-was-postponed-following-the-delhi-bombings-mathura-news-c-161-1-mt11010-100382-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Wed, 12 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:17 AM IST
सार
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सुबह होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। ये कब शुरू होगी, इसे लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर स्थगित हो गई। मंगलवार को तड़के श्रद्धालु सड़क पर इंतजार करते रहे, लेकिन महाराज यात्रा पर नहीं आए। यात्रा अभी कुछ दिन और स्थगित रहेगी। इसकी वजह है महाराज और लोगों की सुरक्षा। चूंकि दिल्ली में हुए विस्फोट के कारण पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। ऐसे में महाराज की पदयात्रा में भी लोगों की भीड़ हो जाती है।
संत प्रेमानंद महाराज रोजाना रात को श्रीकृष्ण शरणम आश्रम से श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम तक पदयात्रा करते हैं। महाराज के दर्शन को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सड़क पर दोनों ओर लोग खड़े होकर संत महाराज के दर्शन करने के लिए इंतजार करते हैं। मंगलवार को महाराज की पदयात्रा स्थगित हुई तो सड़कों पर खडे़ श्रद्धालु मायूस हो गए। वह काफी देर से महाराज का इंतजार कर रहे थे। महाराज के आगमन से पूर्व शिष्य परिकर भी सड़क पर आ गए थे, लेकिन कुछ देर बाद पता लगा संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।