फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand Maharaj worried about the increasing trend of drug addiction

Mathura News: बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंतित हुए संत प्रेमानंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj worried about the increasing trend of drug addiction
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : mathura
वृंदावन। नशा मुक्ति अभियान से जुड़े एक समाजसेवी जब संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बच्चों और किशोरों में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि आजकल छोटे बच्चे भी खतरनाक पदार्थों जैसे पेट्रोल और सॉल्यूशन सूंघकर नशा करने लगे हैं। यह एक बेहद चिंताजनक सामाजिक संकट बनता जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी ने बताया कि वे कई वर्षों से बच्चों को नशे की आदत से बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। नशे की शुरुआत उम्र के बेहद नाजुक दौर में होने लगी है। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने परिजन और समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि माता-पिता और परिजन उनसे मित्रवत व्यवहार करें। उन्हें डांटने या डराने की बजाय दोस्त की तरह बात करें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान भी उसी स्नेह और समझदारी से करें, जैसे एक सच्चा मित्र करता है।
विज्ञापन

महाराज जी ने यह भी कहा कि जब बच्चों को घर में अपनापन मिलता है तो वे भटकते नहीं हैं। उन्हें अच्छा-बुरा समझाने का सबसे प्रभावी तरीका है प्यार और संवाद। समाजसेवी ने संत प्रेमानंद महाराज का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह संदेश नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा देगा और अभिभावकों को जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed