फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand Maharaj arrived to perform Giriraj Parikrama in Mathura

Mathura: संत प्रेमानंद पहुंचे गिरिराज जी की परिक्रमा करने... इसलिए आधे रास्ते से लाैटे, भक्त हो गए निराश

Sat, 25 Jan 2025 05:12 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 25 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

बीच परिक्रमा में प्रेमानंद महाराज को थकावट महसूस होने लगी। उनके लिए गाड़ी बुलानी पड़ी। यहां से वह वृंदावन के लिए निकल गए।

विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj arrived to perform Giriraj Parikrama in Mathura
परिक्रमा देने पहुंचे संत प्रेमानंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज शनिवार को गिरिराज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने पहुंचे। सुबह करीब छह बजे संत प्रेमानंद वृंदावन से छटीकरा मार्ग होते हुए राधाकुंड पहुंचे। वहां से उन्होंने गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा की शुरुआत की। उनके साथ सैकड़ों भक्तजन परिक्रमा करने के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संत गया प्रसाद की समाधि स्थल के निकट गिरिराज प्रभु की शिला का गंगाजल से अभिषेक कर पूजन किया। करीब सात किलोमीटर चलने के बाद बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गांव आन्यौर के गोविंद कुंड पहुंचने पर संत प्रेमानंद को थकावट होने लगी, तो वे वहीं से गाड़ी में बैठकर वृंदावन निकल गए। 
विज्ञापन


परिक्रमा के दौरान संत के पीछे-पीछे सैकड़ों की संख्या में चल रहे भक्त भी परिक्रमा लगा रहे थे। भक्त मंजीरा, ढोलक, मृदंग के बीच कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस दौरान परिक्रमा मार्ग राधे-राधे की गूंज से गुंजायमान हो उठा। परिक्रमा मार्ग में उनके साथ काफी पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed