Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand Maharaj arrived to celebrate his Guru's birthday.

Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज गुरु का जन्मदिन मनाने पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj arrived to celebrate his Guru's birthday.
गुरु संत गौरांगी शरण महाराजके चंदन लगाते संत प्रेमानंद।
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज अपने गुरु गौरांगी शरण महाराज के जन्मदिन पर उनके आश्रम वराह घाट स्थित श्रीराधा वाटिका पैदल पहुंचे। उन्होंने गुरु पूजन कर पदों का गायन किया। इसके बाद वह अपने आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की परिक्रमा मार्ग में जबर्दस्त भीड़ लग गई। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 4.45 बजे को संत प्रेमानंद महाराज पुलिस और शिष्यों के सुरक्षा के घेरा के बीच यमुना पार स्थित अपने यमुना विहार आश्रम से कार से परिक्रमा मार्ग तक आए। परिक्रमा मार्ग में वह कार से उतरे और पदयात्रा करते हुए वराह घाट स्थित गुरु संत गौरांगी शरण महाराज के आश्रम राधावाटिका पहुंचे। शिष्यों द्वारा संत प्रेमानंद के गुरु के जन्मदिन पर आश्रम को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों से सजाया गया। सं
विज्ञापन

त प्रेमानंद ने अपने गुरु का पूजन किया। उन्होंने गुरु के चरण धोकर मस्तक पर चंदन लगाया। पुष्प माला एवं पटका धारण किया। इसके बाद पदों का गायन किया। यहां से गुरु द्वारा दिया गया आशीर्वाद एवं प्रसाद लेने के बाद संत प्रेमानंद रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद यहां से सुबह करीब 7.40 बजे आश्रम से पैदल परिक्रमा तक निकले। इसके बाद कार से पुन अपने यमुना पार स्थित यमुना विहार आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच संत के वृंदावन आगमन पर उनके अनुयायियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं मार्ग पर रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्तजन झूमते नजर आए। लंबे समय बाद संत दर्शन कर महिला भक्त भावुक हो गईं तो युवक राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे लगाने लगे। संत की सुरक्षा पहले की तुलना में सख्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed