{"_id":"680dbb15b8376e9d860a7244","slug":"saint-premanand-made-this-appeal-to-devotees-coming-for-padyatra-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Premanand: संत प्रेमानंद ने भक्तों की इस हरकत पर जताई चिंता..कहा-जबरन आगे बढ़ने से दूसरों को होता है कष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Premanand: संत प्रेमानंद ने भक्तों की इस हरकत पर जताई चिंता..कहा-जबरन आगे बढ़ने से दूसरों को होता है कष्ट
Sun, 27 Apr 2025 10:35 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:35 AM IST
सार
रात्रि पदयात्रा में भक्तों के द्वारा एक-दूसरे को धक्का देने पर संत प्रेमानंद ने चिंता व्यक्त की। संत ने भक्तों से कहा है ऐसा न करें। इससे दूसरे लोगों को कष्ट पहुंचता है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हालिया प्रवचन के दौरान भक्तों की भीड़ में हो रही धक्का-मुक्की को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का कल्याण होना चाहिए, लेकिन जबरन आगे बढ़ने की प्रवृत्ति दूसरों को आहत कर सकती है।
महाराज ने प्रवचन में स्पष्ट शब्दों में कहा भक्तजन शांति और श्रद्धा से दर्शन करें। धक्का-मुक्की करके आगे आने की कोशिश न करें, इससे दूसरों को कष्ट होता है। जैसे आप हमारे शिष्य हैं, वैसे ही सामने वाला भी हमारा ही भक्त है। हम किसी को भी हमारी वजह से दुखी नहीं देखना चाहते। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी श्रद्धालु संयम बरतें और जहां जगह मिले वहीं से शांति से दर्शन करें।